पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाएं PDA पेड़ : शमीम खाँ सुल्तानी

बरेली।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर PDA पेड़ वृक्षारोपण का सात दिवसीय प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत  महानगर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी के नेतृत्व में बरेली में भी लगातार पाँच दिन से कार्यक्रम अनवरत किया जा रहा है।इसी क्रम में समाजवादी छात्र सभा द्वारा बरेली कॉलेज में कार्यक्रम तय था किन्तु भारी बारिश की वजह से वहाँ कार्यक्रम न होकर चौकी चौराहा स्थित सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आहूत हुआ।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु PDA पेड़ लगाने की आवश्यकता पर बल दिया वहीं कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में भी बृक्षारोपण कार्यक्रम करने का आह्वान किया।
 कार्यक्रम को आयोजित करने वाले छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह पाल ने रोपित पौधों की विधिवत देखभाल का जिम्मा लिया।इस अवसर पर शहर विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष गोविन्द सैनी, राजेश मौर्या, छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सय्यद फरहान, नाज़िम कुरैशी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, रेहान अंसारी, अभिषेक रॉय, अनिकेत सिंह यादव, संजीत गुर्जर, विजनेश पाल, मिथुन आदि प्रमुख सपाई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now