बरेली पुलिस ने मुठभेड़ में फरार दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

बरेली। बरेली पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से बदमाशों के हौसले पस्त है। इसी क्रम में बरेली की बारादरी पुलिस ने रूहेलखंड कॉलेज से गुजरने वाली रोड़ पर देररात लूट और छिनैती चोरी , मारपीट के दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास दो अवैध तमंचे , एक मोटरसाइकिल , लूट के रुपये , आधारकार्ड को बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों की जबावी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के गोली लगने से घायल हुए है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

एसपी सिटी राहुल भाटी के मुताबिक 29 जून को थाना बारादरी में एक लूट की घटना हुई थी। जिसके संबंध में थाना बारादरी पर एक मुकदमा दर्ज हुआ था इस संबंध में एक आरोपी की 1 जुलाई को गिरफ्तारी हो चुकी है।इस मामले में पुलिस अन्य दो बदमाशों को तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज को जाने वाली रोड़ पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई , जिसमें पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आरोपियों के पास दो अवैध तमंचे , कुछ कारतूस , एक ब्लैक टीवीएस बाइक , लूटा हुआ माल के साथ आधारकार्ड की बरामदगी हुई है। न दोनों बदमाशों के ऊपर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now