फसल अवशेष प्रबन्धन वाले कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए करें आवेदन 

बरेली। उप कृषि निदेशक ने कृषक भाइयों को सूचित किया है कि राज्य सरकार द्वारा कृषकों के हित में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेसन फार इनसीट मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेजिडयू योजनान्तर्गत जनपद में फसल अवशेष प्रबन्धन वाले कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन आगामी दिनांक 16 जुलाई 2024 रात्रि 12.00 बजे तक कर सकते हैं। योजना अन्तर्गत सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, सरफेस सीडर, हाइड्रोलिक एम0बी0 प्लाउ, स्ट्रा रेक, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, क्राप रीपर, 50 प्रतिशत अनुदान पर तथा कस्टम हायरिंग सेन्टर पर 90 प्रतिशत अनुदान पर कृषकों को उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि योजना के लाभ हेतु विभागीय पोर्टल upagriculture.com पर कृषक पंजीकरण होना अनिवार्य है। अनुदान पर सोलर पम्प की बुकिंग हेतु विभागीय वेबसाइट upagriculture.com पर अनुदान पर यन्त्र हेतु ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। कृषकों को ऑनलाइन बुकिंग के साथ रुपये 100000.00 तक के अनुदान तक रूपये 2500.00 एवं रुपये 100000.00 से अधिक के अनुदान पर रूपये 5000.00 टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। टोकन कन्फर्म करने के बाद यंत्रों  हेतु लाभार्थी चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now