नए कानून के तहत अमरोहा और बरेली में दर्ज हुआ मुकदमा

 

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में नए कानून के तहत शहर की ऐतिहासिक कोतवाली में पहला मुकदमा दर्ज हो गया है। एडीजी रमित शर्मा के मुताबिक कोतवाली में जोन का पहला मुकदमा अमरोहा में साथ बरेली में पहला मुकदमा कोतवाली में दर्ज हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि इसे कंफर्म इसलिए नहीं कहा जा सकता कहीं ऐसा ना हो इससे पहले किसी थाने में कोई मुकदमा दर्ज हुआ हो। एडीजी रमित शर्मा ने नए कानून के स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है।

 

 

 

आज के नए तीन कानून अस्तित्व में आ गए है। जिससे लोगों को नए कानून के तहत तय समय मे न्याय मिलना आसान हो गया है। इस कानून में सबसे खास बात यह भी है कि इन कानून के तहत गंभीर अपराधों में शामिल लोगों को हथकड़ी लगाकर कोर्ट के सामने पेश किया जा सकेगा। इस मौके पर एडीजी रमित शर्मा ने कोतवाली परिसर में वृक्षारोपण करके पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

अपर निदेशक अवधेश पांडेय ने बताया कि नए कानून के तहत तय समय मे मेडिकल रिपोर्ट देने , तय समय मे न्याय मिलना सुलभ हो सकेगा। साथ ही गंभीर अपराधों में शामिल अपराधी को पोलिसकर्मी हथकड़ी पहना सकेंगे । पीड़ित मोबाइल से भी अपनी शिकायत कर सकेगा और तीन दिन के अंदर थाने पहुंचकर अपनी शिकायत को पंजीकृत करा सकेगा। साथ ही मोबाइल पर भेजे गए बयान पर साक्ष्य के रूप में मान्य होंगे। एसपी ट्रैफिक शिवराज प्रजापति ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि नए कानून से जनता को और आसानी से न्याय मिल सकेगा। आज से नए कानून पुराने कानून की जगह ले चुके है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now