एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने की 

 बरेली । हार्टमैन कॉलेज ग्राउंड में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बरेली से रहे आठ बार के सांसद संतोष कुमार गंगवार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत वृक्षारोपण के माध्यम से की। उन्होंने इस अवसर पर कहा पार्टी की यह सोच धरती को हरा भरा करने की दिशा में है । उन्होंने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर नागरिकों को संदेश  देते हुए कहा कि  प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां की स्मृति और सम्मान में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ।  एवं उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए । आगे चलकर यह पौधे बड़ा वृक्ष बनेंगे और इसकी छाया और फल कई पीढियां तक मिलेंगे। उन्होंने  ग्राउंड को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की एवं नगर निगम प्रशासन से उम्मीद जताई की जल्दी ही  इसका  नगर निगम इसके सुन्दरीकरण दिशा में काम करेगा  ।
  यहां के हजारों नागरिक इसका पूरा उपयोग कर पाएंगे ।  इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी (युवा मोर्चा )के पूर्व जिला मंत्री लाल बहादुर गंगवार ने सुसज्जित पुष्प भी पूर्व केंद्रीय मंत्री को भेंट किया। वृक्षारोपण के समय सभासद रामपाल जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरू रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंडित हरिओम गौतम भाजपा नेता अनिल गंगवार ,तरुण गंगवार ,अशोक सक्सेना, अनिल मौर्य ,अनुराग सक्सेना ,शिवजी भट्ट प्रमुख व्यवसायी  विनोद गंगवार राज्य पुरस्कृत शिक्षक राजकिशोर , भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्म विजय गंगवार मौजूद रहे ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now