फैज़ान से मिली टीटीएस की टीम , दिया न्याय दिलाने का आश्वासन 

बरेली।  थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा के रहने वाले फैज़ान को रिंकू नाम के एक व्यक्ति ने जान से मारने की नियत से गर्दन पर चाकू से हमला किया गया था। इसी मामले में फैज़ान से मिलने 28 जून को अहसन रज़ा कादरी, सज्जदा नशीन, दरगाह आला हज़रत के हुक्म पर (TTS) तहरीक ए तहफुज्ज ए सुन्नियत की टीम अस्पताल जाकर घायल फैज़ान और उसके परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी प्राप्त की और उसके परिजनों को हौसला देकर समझाने का प्रयास किया और हर सम्भव मदद करने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर हज़रत अहसन रज़ा कादरी, (अहसन मियाँ) के साथ मंजूर रज़ा, मुजाहिद रज़ा, सय्यद माजिद, इशरत नूरी, आरिफ रज़ा, आले नवी, शबुल अल्वी, सय्यद फरहात, शाद रज़ा, आदिल रज़ा, काशिफ सुब्हानी,  आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now