प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जनपद स्तरीय कमेटी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

 

योजनाओ का लाभ पात्रो को दिये जाने के दिये गए निर्देश

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जनपद स्तरीय कमेटी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक मत्स्य को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवेदन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कर मछुआ समुदाय एवं अन्य वर्ग के व्यक्तियों को अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जाये।

 

 

बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य योजना वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं में 17 चयनित लाभार्थियों में से 11 लाभार्थियों द्वारा परियोजना अनुसार कार्य करने के उपरांत डी0बी0टी0 के माध्यम से बैंक खाते में देय अनुदान की धनराशि हस्तांतरित कर दी गयी है। शेष लाभार्थी द्वारा परियोजना अनुसार कार्य कराने के उपरांत बजट धनराशि प्राप्त होते ही देय अनुदान की धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जायेगी।

सहायक निदेशक मत्स्य द्वारा विभागीय योजनाओं यथा- निजि भूमि तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश, बायो फलाक तालाब निर्माण, लघु आर0ए0एस0, मध्याकार आर0ए0एस0, मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स, साइकिल विद आइस बॉक्स आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक वी0के0 अरोड़ा, सहायक निदेशक मत्स्य विभा लोहनी, आई0वी0आर0आई0 के विशेषज्ञ, सहायक अभियन्ता, सिंचाई विभाग सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now