भैंस चोर गैंग का खुलासा ,चोरी की योजना बनाते सरगना गिरफ्तार

शीशगढ़। थाना पुलिस को गुरुवार रात मिली बड़ी क़ामयाबी चोरी की योजना बनाते अंतर्जनपदीय भैंस चोरो का सरगना गिरफ्तार । भैंस चोर के कब्जे से घटनाओ में उपयोग की जाने वाली पिक अप,मोबाइल के साथ 25 हजार की नगदी बरामद।इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने वताया कि शीशगढ़ और शाही थाना क्षेत्र से भैंस चोरी करने वाले गिरोह के सरगना शाइन खान पुत्र कल्लू खान निवासी कस्बा व थाना पटवाई जनपद रामपुर को बहेड़ी रोड पर बन्द पड़े पेट्रोल पम्प से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिक अप,दो मोबाइल फोन और 25 हजार रुपए की नगदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।पकड़े गए व्यक्ति ने बताया  कि वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ शीशगढ़ और शाही थाना क्षेत्र के गाँवो से भैंस चोरी कर रामपुर जनपद में बेच देते हैं।गुरुवार रात भी भैंस चोरी की योजना बना रहे थे कि गस्ती पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति भैंस चोरो का सरगना है।उसके तीन साथी पुलिस को देखकर मौका पाकर फरार हो गए।जिनकी तलाश कर जल्द जेल भेजा जाएगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now