भारतीय बजरंग दल की हुई बैठक, संगठन का किया गया विस्तार।

 

आंवला। आंवला क्षेत्र के ग्राम मंडोरा में भारतीय बजरंग दल के तत्वाधान में संगठन का विस्तार हुआ एवं भारतीय बजरंग दल द्वारा सत्येंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष मोहित पोरवाल के लिए जिला मीडिया प्रभारी दिलीप शर्मा को जिला महामंत्री आनंद प्रताप सिंह उर्फ अंकुर को नगर उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ग्राम मंडोरा को तहसील महामंत्री यादराम दिवाकर के लिए ग्राम अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा के लिए नगर उपाध्यक्ष आँवला रामनिवास ग्राम मंडोरा के लिए ब्लॉक अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ग्राम अतरछेड़ी से तहसील अध्यक्ष बनाए गए रामनिवास को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। ग्राम मंडोरा के समस्त सनातनियों का स्नेह एवं प्यार यह दर्शाता है कि संगठन के हम सब साथ चलने का कार्य करेंगे एवं एक नई दिशा एवं दशा बदलने का कार्य करेंगे .

 

कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विवेक मिश्रा नाहिल प्रदेश महामंत्री मुनिराज प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अमित शर्मा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाल जिला महामंत्री दिलीप शर्मा जिला मीडिया प्रभारी मोहित पोरवाल नगर अध्यक्ष अंकित राजपूत नगर उपाध्यक्ष आनंद प्रताप उर्फ अंकुर नगर उपाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा तहसील अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास तहसील महामंत्री राजकुमार सिंह ग्राम अध्यक्ष यादराम दिवाकर भारी संख्या में समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे। समस्त ग्राम वासियों एवं कार्येकर्ता वंन्धुओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट विवेक मिश्रा और मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अमित शर्मा ने किया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now