बरेली मंडल को हरा भरा करने के लिए मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक 

बरेली।  मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में बरेली मण्डल के समस्त जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारियां एवं मण्डलीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्य वन संरक्षक रूहेलखण्ड जोन, बरेली द्वारा पेड़ लागाओ, पेड़ बचाओं जन अभियान 2024  के उपलक्ष्य में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करायी गयी।बैठक में विजय सिंह, मुख्य वन संरक्षक रूहेलखण्ड जोन द्वारा पेड़ लागाओ, पेड़ बचाओं जन अभियान 2024 के सम्बन्ध में वृक्षारोपण की विभागीय तैयारियों एवं शासन द्वारा अपेक्षित समय सारणी के अनुसार क्रियाकलापों का प्रस्तुतिकरण किया गया। उक्त प्रस्तुतिकरण में वन विभाग की नर्सरियों में उपलब्ध पर्याप्त संख्या में मानक अनुसार ऊॅचाई की पौध का विवरण, विभिन्न विभागों को पौध वितरण की योजना, विभागो द्वारा वृक्षारोपण हेतु स्थल चिन्हान्कन एवं गड्ढा खुदान की अद्यावधिक स्थिति के साथ-साथ बरेली जनपद में स्थापित किये जाने वाले विशिष्ट वनों यथा विरासत वाटिका, वैटलैण्ड संरक्षण वन, मित्र वन आदि, जनपद बरेली से प्रारम्भ हुये मिशन छाया, एक मार्ग एक प्रजाति, एक वृक्ष मॉ के नाम कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी साझा की गयी।
मण्डलायुक्त ने बैठक में उपस्थिति जिलाधिकारियों से पेड़ लागाओ, पेड़ बचाओं जन अभियान 2024 के सम्बन्ध में चर्चा की एवं अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारियों द्वारा किये गये प्रयासों की समीक्षा की। जिन विभागीय अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कार्ययोजना वर्तमान दिवस तक उपलब्ध नहीं करायी गयी है, वह आज ही अपनी कार्य योजना सम्बन्धित प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिष्चित करें। कार्य योजना अनुसार 30 जून से पूर्व गड्ढा खुदान का कार्य पूर्ण करा लें ।
वन विभाग से पौध प्राप्त करने हेतु अपनी मांग आज ही सम्बन्धित प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध करा दे। मंडलायुक्त ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए बृहद वृक्षारोपण हेतु भूमि का चिन्हीकरण शत प्रतिशत गद्दा खुदान करने के निर्देश दिए प्रदेश में बरेली मंडल के अंतर्गत मिशन छाया एक मार्ग  एक प्रजाति कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है,मिशन छाया के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थलों एवं राजकीय परिसरों में छायादार वृक्ष लगाने हेतु निर्देश दिये गये ताकि जन सामान्य को वृक्षों की छाया प्राप्त हो सके। 1 मार्ग एक प्रजाति के अंतर्गत एक मार्ग पर दो-तीन किलोमीटर एक ही प्रजाति के पौधों का रोपड़ किए जाएंगे। माह जुलाई में हर घर तुलसी घर-घर तुलसी कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों को तुलसी के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।पशुपालन विभाग द्वारा गौशालाओं में चारा पत्ती से सम्बन्धित प्रजातियों के रोपण के निर्देश दिये गये।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, बरेली द्वारा अनुरोध किया गया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं रेलवे की भूमि वृक्षारोपण हेतु वन विभाग को उपलब्ध हो सके तो वातावरण में और वृद्धि परिलक्षित होगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now