शराबी ने सांसद को आधी रात को फोन करके शराब के लिए किया परेशान 

बरेली। बरेली के नवनिर्वाचित भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार को आधी रात को कॉल करके  शराब उपलब्ध  कराने के लिए फोन कर डाला।  पहले तो सांसद यह समझ रहे थे कि किसी जरूरतमंद ने उन्हें कॉल की है। जब शराबी ने सांसद ने बात करना शुरू की तो शराबी ने अपना नाम अशर्फी लाल गंगवार निवासी भोजीपुरा बताया।  शराबी ने बड़ी सलीके से सांसद को बड़े आदर सम्मान के साथ सांसद से अपनी बात अपने परिचय के साथ शुरू की। सांसद ने भी फोन कर्ता को सम्मान देते हुए नमस्कार की। इसके बाद सांसद ने शराबी ने शिकायती लहजे में कहा कि शराब की दुकान 10 बजे से पहले ही बंद हो चुकी है।  सांसद पहले तो उसकी बात को ठीक से समझ नहीं पाए , जब समझ में आई तो उन्हें महसूस हो गया फोन पर बात करने वाला उनसे शराब उपलब्ध कराने इच्छा रखता है।
फोन कर्ता ने यह सांसद से बात करते हुए स्वीकारा कि उसे शराब की आवश्यकता है। सांसद ने भी बड़े सम्मान से कहा कि वह दिल्ली से उसे शराब अभी भिजवाते है। और कहां मिलेगी- सांसद यह कहते हुए नजर आये , बोले दिल्ली में हूँ  वहीँ से तो भेजूंगा । शराबी भी सुनकर सांसद की बात सुनकर आश्चर्यचकित हो गया।  शराबी ने भी सांसद की बात सुनकर थोड़ा शर्मिंदा हो गया बोला आप दिल्ली में बैठे हो कोई बात नहीं। इसके बाद सांसद ने सौम्य भाषा में पूछा कि भोजीपुरा के किस जगह की रहने वाली हो तो शराबी ने कहा कि वह पीपल शाना खतियान का रहने वाला है। शराबी ने कहा कि आप मेरा नंबर  सेव कर ले , इसके बाद सांसद ने शराबी नसीहत देते कहा क्यों सेव कर ले आपका नंबर ,ताकि शराब का इंतजाम करा सके। तुम अभी मुझे पहचाने नहीं हो ,थोड़ा मुझे पहचान लो , उस तरह का नहीं हूँ। अपने दिमाग से ग़लतफ़हमी निकाल दो। ……..  फिलहाल क्षेत्र में तेजी से सांसद और शराबी की बातचीत का यह ऑडियो वायरल हो रहा है।  rohilkhand news इस  तथाकथित ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now