रमित शर्मा ने ADG जोन का चार्ज संभाला ,

बरेली। नवागत एडीजी  रमित शर्मा ने बरेली पहुंचकर अपना चार्ज संभाल लिया है। एडीजी रमित शर्मा का बुधवार को बरेली में जॉइनिंग का पहला दिन था।  हालांकि एडीजी रमित शर्मा बीते दिन प्रयागराज से बरेली पहुंच गए थे।  पहले दिन एडीजी रमित शर्मा ने पुलिस के अधिकारियों के साथ मीडियाकर्मियों से भी बातचीत की। एडीजी  रमित शर्मा  ने बुधवार को  एडीजी कार्यालय स्थित सभागार में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की मंशा मुताबिक क्राइम कंट्रोल करने की  रहेगी। उनकी ही यह भी कोशिश रहेगी जनता में पुलिस के प्रति और ज्यादा विश्वास जाग्रित हो , पुलिस के पास  न्याय की तलाश में पहुंचने वाला कोई व्यक्ति निराश नहीं हो। वहीं हाल के दिनों में हुई घटना को लेकर एडीजी ने कहा उन सभी मामलों पर उनकी नजर बनी हुई है। किसी दोषी को बक्सा नहीं जायेगा , कानून को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीजी रमित शर्मा ने यह भी बताया कि वह 1999 बैच के आईपीएस अफसर है। वह यूपी के चार रेंज में काम कर चुके है।  हाल में वह प्रयागराज  में कमिश्नर के पद पर तैनात थे। वह बरेली में आईजी के पद पर एक अच्छी पारी भी खेल चुके है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now