नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण का संदेश

बरेली। राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय द्वारा 16 जून से 30 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा बरेली, मुरादाबाद, सीतापुर और सहारनपुर में आयोजित किया जा रहा है।इसके अंतर्गत बरेली कार्यालय द्वारा समाज में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए बंधन नृत्य नाटय संस्था बरेली द्वारा मोहम्मद परवेज के दिशा निर्देशन में तथा राष्ट्रीय प्रतिदक्ष सर्वेक्षण कार्यालय बरेली के उपनिदेशक सचिन कुमार यादव व सहायक निदेशक सुजीत प्रधान के द्वारा हारूनगला मलिन बस्ती में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के विषय में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया।नागरिकों को अपने घरों की स्वच्छता के साथ-साथ अपने पास-पड़ोस में भी स्वच्छता रखने एवं वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी हिमांशु जौहरी ने किया।नुक्कड़ नाटक में देवेन्द्र रावत, हसीन मियां, वर्षा, सूरज, मिराज, राजू रेहान, सल्लू आदि ने अपने किरदारों को जीवंत किया।एक रोचक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को स्वच्छता एवं वृक्षारोपण की उपयोगिता और महत्वता के विषय में बताया गया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now