अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल यात्रा का आयोजन व वृक्षारोपण हुआ।

 

आंवला। आंवला नगर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर विशाल यात्रा का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से प्रारंभ हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से शुरू होकर पक्का कटरा, स्टेट बैंक, गंज, फुटा दरवाजा होते हुए वापस सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पर समापन हुआ। इस स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम ढकोरा, लभारी, सिरौली, मनोना में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी हुआ। इस अवसर परसुनील बाबू गुप्ता प्रांत महामंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, अनुपम शंखधार जिला अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, पवन हिंदू जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, हिमांशु सोलंकी, अवधेश मौर्य, रोहित शर्मा , किशन सिंह चौहान, शिवम ,अनिल सिंह राठौड़, सर्वेश , अमरजीत श्रीवास्तव , रोहतास राजपूत आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now