किसान ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा ,  प्रशासन के हाथ-पांव फूले ,

बरेली (मीरगंज ) ।सरकार भले ही दबंगों और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई करने का दावा कर रही हो, इसके बावजूद इसके बरेली जिले में दबंग भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। जबकि जिम्मेदार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी करते नजर आ रहे हैं। जिसका नतीजा ये हुआ कि बीते शनिवार को जमीन पर कब्जे को लेकर बरेली गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा।इसके बाद अधिकारियों की नींद खुली और अब आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। लेकिन अभी ये मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मीरगंज से भी भू माफियाओं पर अफसरों की मेहरबानी का मामला सामने आया है। जहां किसानों की 300 बीघा जमीन पर दबंग भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया।जब चार साल बाद भी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तो सोमवार सुबह मनकरी गांव का निवासी किसान हिमांशु परेशान होकर मीरगंज तहसील परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ गया और खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद किसी तरह समझा बुझाकर पीड़ित किसान को नीचे उतारा गया। वहीं किसान के टंकी पर चढ़ने के बाद तहसील प्रशासन ने आज ही लेखपालों की टीम गठित कर पैमाइश करने के निर्देश दिए हैं।

 शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

अपनी जमीन पर कब्जे को लेकर युवक ने कई बार तहसील में धरना व जिला प्रशासन और पुलिस से शिकायत की. लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद परेशान होकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गया और अपने खिलाफ हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय की मांग करने लगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now