बरेली में बस पेड़ से टकराई , कई घायल , दो की हालत नाजुक

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती ,

बरेली। बिथरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह को एक बस ट्रेक्टर ट्राली को बचाने के चक्कर मे पेड़ से टकरा गई जिसमें 40 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक बस मेरठ से सवारी लेकर लखीमपुर जा रहा थी। इसी दौरान बस सुबह बिथरी थाना क्षेत्र के कमुआ गांव के पास पहुंची थी तभी एक ट्रेक्टर ट्राली को बचाने के चक्कर में बस एक पेड़ से जा टकराई । जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू करके सवारियों को क्षत्रिग्रस्त बस से निकाला। जानकारी के मुताबिक इस घटना में 40 से अधिक लोग घायल हो गए जबकि दो की हालत की नाजुक है , जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना है। अन्य घायलों का बरेली के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ नितिन कुमार के मुताबिक बिथरी थाना में शनिवार सुबह 5 बजे  एक बस पेड़ से जा टकराई । जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का रेस्क्यू करके क्षतिग्रस्त बस से निकालने के साथ अस्पताल में भर्ती कराया है। दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने घटना में घायल हुए लोगों के परिजनों को सूचना देने के साथ एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now