नीट  परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेसियों का  प्रदर्शन 

बरेली।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर  ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नीट परीक्षा में हुई धांधली की जांच सी बी आई से कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और  महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी  उपजिलाधिकारी उदित पवार को सौंपा ।ज्ञापन से पूर्व कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर जबरदस्त नारेबाजी और प्रदर्शन किया।इस मौके पर कांग्रेस
ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एड ने कहा कि NEET-UG 2024 का परिणाम 04 जून 2024 को जारी हुआ था। जिसमें कई अनियमितताएं जाहिर हुई, पेपर लीक का आरोप भी अभ्यर्थियों द्वारा लगाया गया। परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियां, कदाचार और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, और हरियाणा में NEET परीक्षा से सम्बन्धित भ्रष्टाचार के लिए कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई जिससे पूरी परीक्षा ही दोषपूर्ण की आशंका से ग्रसित हो गई है।ज़िला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट ने कहा कि नीट परीक्षा में भ्रष्टाचार के कारण लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है। अभिभावकों के लाखों रुपए बर्बाद हुए हैं, जिस कारण कई छात्र अवसाद में है और कईयों ने तो आत्महत्या कर ली है।  नीट मेडिकल की परीक्षा है। जिससे ईश्वर का स्वरूप चिकित्सकों का निर्माण होता है। ऐसी परीक्षाओं में कदाचार और भ्रष्टाचार से आए हुए चिकित्सक भविष्य में आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ही करेंगे।जिला उपाध्यक्ष सुरेशचंद वाल्मीकि ने कहा कि NEET-UG 2024 परीक्षा कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी परीक्षा 18 जून 2024 को सम्पन्न (NET) परीक्षा को अगले दिन ही अनियमितता की आशंका से ही रद्द कर दी है और सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी गई है।
इससे NEET की परीक्षाओं में हुई धांधली के आरोपों को बल मिलता है।जिला कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लागू करके युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का वादा किया था। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि NEET-UG 2024 की परीक्षा को रद्द करते हुए (NTA) से कराई गयी सभी परीक्षाओं की जांच सीबीआई द्वारा कराई जाये।
प्रदर्शन करके ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से सर्वश्री ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एड,जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एड,जिला उपाध्यक्ष सुरेशचंद बाल्मीकि, कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी, पाकीज़ा खान,प्रदीप जयसवाल,उल्फ़त सिंह कठेरिया, चंद्रपाल कश्यप,इमरान रज़ा एड, डॉ हफ़ीज़ खान,इरशाद मंसूरी,जयराम कश्यप,गुड्डू खां, रुहाफ़ अहमद,आरिफ अंसारी,छेदालाल गुर्जर, रामपाल माली,नईम शेर,जाकिर अली,मोहनलाल आर्य आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now