दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर   विचार गोष्ठी का आयोजन 

बरेली।   क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बरेली,डॉ अमरदीप सिंह नायक एवं  तेजस्वी भारत योग संस्था के तत्वावधान में  सी.आई.पार्क में योग पंचायत कार्यक्रम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “आधुनिक जीवन शैली में योग और आर्युवेद के साथ समन्वय कैसे बनाये ” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया इसके अतिरिक्त आधुनिक जीवन में योग का महत्व तथा प्राणायाम के सम्बन्ध में भी व्याख्यान द्वारा जागरूक किया गया  । योग के विभिन्न आसन तथा प्राणायाम को प्रतियोगिता के माध्यम से भी दर्शाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अमरदीप सिंह नायक, अखिल भारती ब्राह्ममण महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इन्द्र देव त्रवेदी जी रहे।आयुष्य विभाग से योगाचार्य विजय कुमार व ईश्वर देवी प्रियंका आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अन्य अतिथिगण  ,डा० प्रमेन्द्र माहेश्वरी *वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार,डॉ. योगेंद्र सिंह जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षताराकेश गुप्ता तथा अशोक सिघंल जी ने की आसन प्रतियोगिता में सूर्यनमस्कार में पारुल गौण प्रथम, मरकट आसन में संतोष सिंघल प्रथम हलासन में मीनू गुप्ता प्रथम, शीसासन में गोपाल उपाध्याय प्रथम तथा प्लैक आसन में दिलीप गौण प्रथम रहे प्राणायाम में अलका गुप्ता प्रथम रही। कार्यक्रम में तेजस्वी भारत के सभी योग साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सचालन तेजस्वी भारत योग संस्था के प्रवर्तक अमर शर्मा जी द्वारा किया गया।डॉ. मनोज कुमार जी ने त्रिउपस्तम्भ के बारे में तथा आहार-विहार के बारे में जानकारी दी। जिले के सभी आयुष चिकिसालयो में योग का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।अतिथियों का आभार  व्यक्त नीरज शर्मा जी द्वारा किया गया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now