बरेली ट्रेड यूनियंस ने अनाथालय को जारी रखने के लिए प्रशासन से की मांग

बरेली।  कोतवाली थाना क्षेत्र  स्थित अनाथालय को बंद होने से बचाने के लिए  बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के  5 सदस्यीय शिष्ट मंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिला , और  अनाथलय के बंद होने की खबरों पर अपनी चिंता जताई। इस बार भी  बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन ने अनाथालय बंद न किए जाने की मांग को दोहराया।  बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन  ने 13 जून को दिए गए ज्ञापन को याद दिलाते हुए तमाम साक्ष्य उपलब्ध कराये साथ ही भी बताया कि सामाजिक सरोकार के तहत जनहित में  अनाथालय को बंद नहीं किया जाए बल्कि  पहले की तरह जारी रखा जाए। जिला मजिस्ट्रेट ने बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन  बातों  को  गंभीरता से लेते हुए  प्रकरण में जांच की जिम्मेदारी ए डी एम प्रशासन को देने की बात कही।  शिष्ट मंडल  ने ए डी एम प्रशासन मिलकर अपनी बातदोहराई और तुरंत हस्तक्षेप  कर अनाथालय को न बंद करने के आदेश देने का भी अनुरोध किया। शिष्ट मंडल में  महामंत्री संजीव मेहरोत्रा,मुकेश सक्सेना, जितेंद्र मिश्र ,  ललित ,  राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now