कांग्रेसियों ने बच्चों के बीच मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन 

बरेली।  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मिर्जा अशफाक सकलैनी के मार्गदर्शन में  जिला कांग्रेस कमेटी, बरेली  द्वारा नवादा  शेखान में बच्चों के बीच कांग्रेसी नेता  राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया साथ ही कांग्रेसियों नेराहुल गांधी की दीर्घायु होने और यशस्वी होने की शुभकामनाएं भी दी । इस मौके पर  बच्चों को केक के साथ-साथ फल, फ्रूटी और पढ़ने के लिए पेन कॉपी का वितरण किया गया ।  जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा की जननायक माननीय राहुल गांधी  हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं और वे ही बच्चों व युवाओं संभल प्रदान कर सकते हैं  और देश को उन्नति के रास्ते पर ले जा सकते हैं। आज हम सब उनका जन्मदिन मना कर अपने को गौरांवित महसूस कर रहे हैं ।समाजसेवी शेखर अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी हमारे देश के नायक हैं और वह  सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर  देश को आगे बढ़ा सकते हैं, उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई । कार्यक्रम में  जुनैद हसन एडवोकेट उपाध्यक्ष, उल्फत सिंह कठेरिया सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now