ग़रीबी की मजबूरियां दर्शा गया तृतीय दिन का नाटक कसक

बरेली। रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी द्वारा आयोजित थिएटर अड्डा के 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट के तीसरे दिन गीता थिएटर जमशेदपुर झारखंड ने नाटक “कसक” का मंचन किया।गीता कुमारी द्वारा लिखित एवं प्रेम दीक्षित द्वारा निर्देशित नाटक में आम परिवार की त्रासदी का मार्मिक प्रदर्शन किया। नाटक कसक का कथानक मजबूरियों ओर गरीबी के मकड़जाल में उलझे कर्ज़ से डूबे बुधवा, सुगनी एवं उनके बच्चों की व्यथा को लेकर रचा गया है।

 

 

परिवार की खुशी के लिए बुधवा द्वारा लिया गया कर्ज़ उन्हें इस मुकाम पर लाकर खड़ा कर देता है। कि उनका परिवार सामाजिक रूप से बिल्कुल बिखर जाता है कर्ज़ न चुका पाने की हालत में परिस्थितियों के जाल में फंसकर बुधवा की पत्नी सुगनी को अपनी इज़्ज़त का सौदा करना पड़ता है। मानवीय संवेदना को लेकर रचे नाटक कसक ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि हालात किस कदर इंसानी जीवन को निर्दयता से लील जाते है। परिवार की खुशियां पूरी करने की जद्दोजहद इंसान के सोचने समझने की शक्ति खत्म कर देती है।नाटक में सूरज, गीता, नवनीत कौर, अनंत सरदार, प्रेम दीक्षित और अभिरंजन कुमार ने मुख्य भूमिकाएं निभाई।

 

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. नीरज अग्रवाल, गोविन्द मोदी ने दीप प्रज्वलित करके किया।संयोजन शैलेन्द्र कुमार आज़ाद ने किया कार्यक्रम में अजय गौतम, शुभी, राहुल, शालिनी गुप्ता, मोहित, सुशील, सचिन श्याम भारतीय का विशेष सहयोग रहा।कल गोरखपुर का नाट्य दल नाटक स्क्रिज़ोफनिया प्रस्तुत करेगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now