चेहरे पर मुस्कान लाना ही एक गूंज  संस्था का मकसद–बंटी ठाकुर

बरेली।  समाज सेवा के क्षेत्र में एक गूंज सेवा समिति उत्तर प्रदेश निरंतर जरूरतमंद लोगों के लिए सदैव तत्पर रहती है। संस्था ने उत्तर प्रदेश में समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है कपड़ा बैंक के माध्यम से सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ियां में निवास करने वाले जरूरतमंद लोगों को कपड़े राशन और खाने की वस्तुएं लगातार उपलब्ध करा रही है संस्था के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह( बंटी ठाकुर ) ने कहा गरीब और जरूरतमंद लोगों के बच्चों और महिलाओं और पुरुषों के चेहरे पर हमारे द्वारा सहयोग करने पर खुशी आती है तो हमारा कार्य सार्थक सिद्ध होता है ,इसलिए निरंतर प्रयास रहता है बच्चों के चेहरे पर कपड़े पाकर जो मुस्कान आती है ,उसे हमारा अभियान सफल हो जाता है. संस्था द्वारा उन परिवारों को भी जागरूक करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है ,जिससे बच्चे स्कूल जाकर शिक्षा ग्रहण कर सकें कपड़ा वितरण अभियान नैनीताल रोड किनारे झुग्गी झोपड़ियां में किया गया जिसमें प्रमुख रूप से संस्था अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर ), रश्मि जोशी, सलोनी गुप्ता, माही गुप्ता, पारस सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now