नवनिर्वाचित सांसद छत्रपाल गंगवार का जोरदार स्वागत

बरेली । विधानसभा नवाबगंज में कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार रहे। नवाबगंज विधानसभा में प्रथम बार आगमन पर नवनिर्वाचित सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार  ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उनका समर्थन किया है। हमारा प्रयास उनके विश्वास को बनाये रखना होगा। कार्यकर्ता ही इस जीत के वास्तविक हकदार है।
कार्यकर्ताओ की प्रशंसा करते हुए ।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में समस्त कार्यकर्ताओ के कठोर परिश्रम से ऐतिहासिक मतों से विजय प्राप्त की है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ का सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉ एम पी आर्य, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा , लोकसभा सयोजक राजकुमार शर्मा, वीरपाल गंगवार , राहुल साहू, ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार ,आशुतोष गंगवार,  विशाल गंगवार, विमला शुक्ला मण्डल अध्यक्ष  सरजू गंगवार, शशि कपूर,  रिंकू अवस्थी, राजीव कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now