बंजरिया चौकी प्रभारी दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

शीशगढ़। कोतवाली शीशगढ़ की बंजरिया चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दारोगा को जेल भेजा गया है।

मारपीट के मुकदमे को निस्तारण के मांगे थे 20 हजार।

शीशगढ़ में लालू नगला गांव के रहने वाले हामिद अली ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह से की थी। आरोप था कि बंजरिया चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने उससे 20 हजार रिश्वत की मांग की है। उनके खिलाफ गाली गलौज, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज है। दरोगा ने मुकदमे को खत्म करने के लिए 20 हजार की मांग की। जिस पर हामिद अली ने दस हजार देने की पेशकश की। दस हजार देने के लिए वह दरोगा के पास पहुंचे इसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
हरियाणा निवासी इस दरोगा पर पहले भी लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप।

एंटी करप्शन सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दरोगा को ट्रैप करने के लिए इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। दरोगा ने जैसे ही रुपये पकड़े, उसे मौके पर ही दबोच लिया। दरोगा हरियाणा के पलवल जिले के थाना सदर डीघाट गांव का रहने वाला है। शीशगढ़ की बंजरिया चौकी इंचार्ज इससे पहले दरोगा इज्जतनगर थाने में तैनात था। इज्जत नगर थाने में भी उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए थे। जिसमें उसने रिश्वत लेकर मुकदमो में हेरा फेरी की थी।
इससे पहले इसी दरोगा पर बंजरिया की एक महिला के द्वारा भी रुपये लेने का आरोप लगाया गया था।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now