आदर्श आचार संहिता हटने के बाद पहली बार हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, आई 103 शिकायतें और 9 का हुआ निस्तारण

 कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह भी रहे मौजूद 

आंवला।  तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। जिसमें 103 शिकायतें आई और 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आदर्श आचार संहिता हटने के बाद पहली बार संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा भाजपा तहसील स्तर के भ्रष्टाचार को खत्म करके रहेगी। वह औचक रूप से पहुंचे और अधिकारियों की उपस्थिति की जांच की और समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश दिए एवं लंबित शिकायतों का अभिलंब निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया है।

उन्होंने कहा सपा बसपा और कांग्रेस ने हमेशा वंचितों दलितों एवं महिलाओं का शोषण कर उन्हें प्रताड़ित करने का कार्य किया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने ही सबकी सुरक्षा एवं सबका विकास करने का कार्य किया है।  संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 38, पुलिस की 35, विकास की 9, समाज कल्याण विभाग की तीन और 18 अन्य शिकायतों सहित 103 शिकायतें आई। जिसमें 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान एसपी दक्षिणी मानुष पारीक, तहसीलदार आशीष कुमार, क्षेत्राधिकारी नीलेश मिश्र, नायब तहसीलदार राजकुमार सिन्हा, अरविंद कुमार आदि सहित सभी विभाग के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now