भट्ठा मजदूर की मंदबुद्धि बेटी से दूसरे समुदाय के युवक ने किया रेप

शीशगढ़।चौकी क्षेत्र मानपुर के एक गाँव निवासी ग्रामीण की मंदबुद्धि बेटी को गाँव का ही दूसरे समुदाय का युवक आम के बाग से पंचायत घर में खींचकर लें गया।जहां आरोपी ने किशोरी के साथ जबरन रेप किया।रेप की घटना को अंजाम देकर आरोपी मोके से फरार हो गया।पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल को भेज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया  कि वह गाँव के पास ही एक भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता है।बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे उसकी मंदबुद्धि बेटी गाँव के पास ही आम के बाग में खेल रही थी।तभी वहाँ गाँव का ही दूसरे समुदाय युवक बाबू शाह पुत्र इमाम शाह पहुँच गया।जो बेटी को पास के ही पंचायत घर में खींचकर लें गया और जबरन उसके साथ रेप कर फरार हो गया।

 

 

देर रात भट्ठे से घर पहुँचे तब बेटी के साथ हुई हैवानियत की जानकारी हुई।रात में ही पुलिस को सूचना देकर घटना की लिखित शिकायत की।पुलिस ने आज गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल को भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने बताया  कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल को भेज दिया है।आरोपी की तलाश की जा रही है।हो सकता है शाम तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाए।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now