जिलाधिकारी ने  हैंडपंप सही नहीं होने पर जताई नाराजगी

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बढ़ती गर्मी के  मद्देनजर  निगम क्षेत्र, नगर पालिका, नगर पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में खराब पड़े हैंडपंपों व वाटर कूलरों को  ठीक कराने  के लिए   नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय जिला तथा पंचायत राज अधिकारी को पुनः आदेशित किया  हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में हैंडपंप व वॉटर कूलरो को ठीक कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया था लेकिन इसके बावजूद समाचार पत्रों में आये दिन पानी की समस्या सम्बंधी खबरे प्रकाशित हो रही हैं, जिससे जिला प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है।जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों समस्त वॉटर कूलर व हैंडपंप को एक सप्ताह के अंदर ठीक करवाकर रिपोर्ट देने के  निर्देश दिए हैं।साथ ही  जिन स्थानों पर वाटर कूलर या हेंडपम्पो की व्यवस्था नहीं है  वहाँ प्याऊ लगवाए जाने के भी आदेश दिये गए हैं।जिससे आमजन को पीने के पानी को लेकर कोई असुविधा ना हो।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now