आवारा कुत्ते ने बुजुर्ग पर किया हमला

बहेड़ी। आवारा कुत्ते ने एक बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट को नोच लिया जिससे उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। परिजनों ने बुजुर्ग को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग का ऑपरेशन किया है। मोहल्ला तलपुरा थाने के बराबर वाली गली निवासी निवासी 67 वर्षीय शफी अहमद पुत्र मो0 इब्राहीम साथी के साथ मोहल्ला टांडा अब्दुल्लाह चौक से गुजर रहे थे। चौक में रह रही आदमखोर कुतिया ने उन पर हमला बोल दिया। उनके साथी ने एक मकान में छिपकर जान बचायी लेकिन शफी पर कुतिया बुरी तरह हमलावर हो गई ।खूंखार कुतिया ने शफी अहमद को गिराकर उनका प्राइवेट पार्ट नोच लिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए।
राहगीरों की मदद से परिजन उन्हें सीएचसी ले गए।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गम्भीरवस्था देखते हुए शफी अहमद को बरेली ज़िला  अस्पताल रैफर कर दिया। जहां शफी अहमद की दशा चिंताजनक बनी हुई है। यह कुतिया आए दिन लोगों पर हमला कर रही है और अब तक दर्जनों लोगों को नोचकर घायल कर चुकी है। इसके अलावा जाम गांव में नन्दिनी नाम की डेढ़ वर्षीय बालिका पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now