एसडीएम की मौजूदगी में भाकियू टिकैत और इफको प्रबंधन के बीच वार्ता  रही सकारात्मक 

आंवला। आंवला तहसील गेट पर इफको प्रबंधन के खिलाफ रोजगार देने को लेकर भूदाता किसान भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसमें भाकियू टिकैत गुट ने जिलाधिकारी से मुलाकात की उसके बाद एसडीएम आंवला एन राम ने दोनों पक्षों को बुलाया और एसडीएम की मध्यस्थता में वार्ता हुई ,जोकि सकारात्मक रही। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह ने बताया इफको में किसानों की गई जमीन में समझौता हुआ था कि 3 महीने में सभी को काम दिया जाएगा परंतु ऐसा नहीं हुआ। 9 फरवरी से अब तक धरना तहसील पर फिर चल रहा है जिसमें आज वार्ता में सकारात्मक बात हुई। सोमवार को सूची में से 50 भूदाताओं को बुलाया जाएगा .
एसडीएम के द्बारा इफको को सूची दी जाएगी उसके बाद फिर सूची में से 50 किसानों को बुधवार को बुलाया जाएगा और उसके बाद फिर 50 शुक्रवार को बुलाया जाएगा। कार्ड कंपनी की ओर से जारी होंगे। बाकी बचे भूदाता किसानों को 15 जुलाई तक काम देने की बात कही गई है। प्रत्येक महीने में 26 दिन लगातार काम मिलेगा जब तक सभी को काम नहीं मिल जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। सोमवार को तहसील क्षेत्र की बैठक बुलाई गई है जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।इस दौरान इफको की ओर से आरपी सिंह,  सत्यमूर्ति, एडवोकेट उज्जवल तथा भारतीय किसान यूनियन की ओर से चौधरी शिशुपाल सिंह, महाराज सिंह यादव, पंकज शर्मा, उदल सिंह वर्मा, मुनेश यादव, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now