सछास ने विवि में  किया धरना प्रदर्शन 

बरेली। समाजवादी छात्र सभा की ओर से BAMS छात्रों के चुनौती मूल्यांकन फॉर्म खुलवाने के संबंध में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने धरना दिया गया। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदर्शन के मद्देनजर  पहले से ही भारी पुलिस बल बुला रखा था और प्रशासनिक भवन के गेट पर ताला डलवा दिया था ।काफी देर नारेबाजी करने के बाद परीक्षा नियंत्रक व रजिस्ट्रार संजीव कुमार छात्रों की बात सुनने के लिए आए, लेकिन पूरी बात सुने बिना ही मना करके चले गए, जिसके बाद छात्र दोबारा धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद भी नहीं माने।
छात्रों की मांग थी कि विश्वविद्यालय के कुलपति व परीक्षा नियंत्रक दोनों के सामने बातचीत होनी चाहिए। काफी देर नारेबाजी के बाद पुलिस प्रशासन, विश्वविद्यालय प्रशासन व छात्र नेताओं की आपसी बातचीत के बाद तय हुआ कि 1-2 दिन के भीतर ही समाजवादी छात्र सभा के नेताओं व छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय कुलपति व परीक्षा नियंत्रक के साथ बैठकर अपनी बात रखेंगे व छात्रों की जायज मांग को लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा, इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।सछास के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों का दर्द समझने का प्रयास ही नहीं कर रहा है, छात्रों के भविष्य का सवाल है, हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द छात्रों के विषय में सुनवाई हो, और उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सय्यद फरहान अली, अमरीश यादव, अवनेश यादव, युनुस कोषाध्यक्ष अभिषेक यादव, रवि पंडित, रितेश यादव, बृजेश आजाद, बीएएमएस के छात्र आजम, धीरू, विवेक यादव, विकास यादव, मनीष शर्मा, मनोज राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now