जिलाधिकारी ने विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में  विकास भवन स्थित सभागार में बैठक कर सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस, गौशाला निर्माण, डेंगू-मलेरिया की रोकथाम, वृक्षारोपण, छात्रवृत्ति, हैंडपंप मरम्मत तथा मनरेगा सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर विकास कार्यों को गति प्रदान करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये।बैठक में माह फरवरी 2024 में सी०एम० डैशबोर्ड के कार्य में प्राप्त श्रेणी बी, सी.डी.ई. पाने वाले विभागों की समीक्षा की गयी और जिन विभागों की स्थिति खराब है उनसे अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिये गये। बैठक में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त रिपिटेटिव शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।बैठक में विकास खण्डवार खराब हैंडपंपों, उनके रिबोर व मरम्मत कार्य की समीक्षा की गयी और निर्देश दिये गये कि यथाशीघ्र समस्त हैंड पम्पों को सही कराया जाए, जिससे गर्मी के दृष्टिगत आम जनता को पीने के पानी की असुविधा ना हो।बैठक में गौशाला निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गयी और निर्देश दिये कि जिन गौशालाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उन्हें हैंडओवर कर दिया जाये।बैठक में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी और निर्देश दिये गये कि जो ब्लाक डेंगू-मलेरिया से प्रभावित रहते हैं उन ब्लाकों में झाड़ियां की कटाई, साफ-सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव, फागिंग आदि का कार्य कराया जाये, जिससे मच्छर पनपने ना पाये।बैठक में मनरेगा कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिये गये, जिससे गरीब जन को रोजगार मिल सके। समाज कल्याण से संबंधित विभागों द्वारा छात्रवृत्ति वितरण की भी समीक्षा की गयी।बैठक में पौधारोपण हेतु प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष विभाग द्वारा भूमि का चिन्हांकन करते हुए गड्ढे खुदवाने के निर्देश दिये गये।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनेश यादव, समस्त बीडीओ व एडीओ पंचायत सहित सम्बंधित अधिकारी व  कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now