एक गूंज संस्था ने पेड़ लगाने के  लिए बच्चों को किया जागरूक 

बरेली।  एक गूंज संस्था ने सैनिक कॉलोनी में बच्चों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया और उन्हें पेड़ के महत्व को समझाया। संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर के दिशा निर्देशन में वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत इस अभियान का संयोजक आशा सिंह को बनाया गया है।  संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा पेड़ों की कमी की वजह से वातावरण दूषित हो रहा है और इसका प्रभाव सीधे जीवन पर पड़ रहा है।  इसलिए हमें स्वस्थ रहना है तो वृक्ष आवश्यक लगने होंगे क्योंकि वृक्ष ही हमारे जीवन की लाइफ लाइन है वातावरण खराब होगा तो उसका सीधा प्रभाव स्वास्थ्य पर  पड़ेगा। लोग बीमार होने लगेंगे मौसम गर्म हो जाएगा इसलिए हम सबको अपने-अपने घरों के आसपास और पार्कों में वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए जिससे वहां का वातावरण अच्छा और साफ हो सके. आलोक सिंह ने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा वृक्ष आवश्यक लगते हैं जीवन को बचाना है पर्यावरण बचाना है। और अपने शुभ अवसरों पर भी वृक्ष आवश्यक लगाते हैं। जीवन अनमोल है इसकी रक्षा करें और वृक्ष अवश्य लगे।  शपथ लेने में बालों में प्रमुख रूप से साक्षी, लोकेश सिंह, अभिषेक, कविता साहू, मुस्कान ,जतिन सागर ,उदय जौहरी, खुशी मौर्य ,सत्यवीर, प्रिंस, कुमार प्रशांत, उत्कर्ष सक्सेना इंद्रजीत,मयंक भारद्वाज, भावना सिंह, रोहन, धीरज कुमार झा, दिव्यांश ठाकुर, योगेंद्र राजपूत, तरुण वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now