एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोर अधिकारी को किया गिरफ्तार 

बरेली।  एंटी करप्शन की टीम ने सीएमओ दफ्तर से एक रिश्वतखोर अधिकारी को तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगों हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की टीम को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले रामकृष्ण पुत्र स्वर्गीय राम चंद्र लाल ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के एवज में  अभियुक्त  देवेंद्र सिंह के खिलाफ तीन हजार रुपए की  रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। साथ में यह आरोप भी लगाया  था कि सम्प्रति प्रशासनिक अधिकारी रिश्वत नहीं देने की स्थिति में काम नहीं करके मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर अपना जाल बिछाते हुए सीएमओ कार्यालय स्थित कमरा नंबर 18 से गुरुवार दोपहर को तीन हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम अभियुक्त को थाना कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई के लिए अभियुक्त को पुलिस के हवाले कर दिया।  खबर पाकर काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी भी मौके पर थाना कोतवाली पहुंच गए पर पुलिस का रुख देखकर कुछ देर रुक कर मौके से वापस चले गए।
सीएमओ कार्यालय में तैनात अधिकारी का अगले महीने रिटायरमेंट होने जा रहा था , यह कहना था जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों का।  एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि साहब को कई बार लोगों ने समझाया कि आपका रिटायरमेंट पास में है पर उन्होंने अपनी आदत नहीं छोड़ी और आज एंटी करप्शन की टीम ने साहब को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now