मकान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के निर्माण से पहले बीडीए की अनुमति जरूरी 

बरेली।   बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा  सरकार के  निर्देशानुसार बरेली महायोजना-2031  16-मार्च 2024 से प्रभावी है। बरेली महायोजना-2031 के अन्तर्गत  पूर्व प्रभावी महायोजना-2021 के परिप्रेक्ष्य में नगरीय क्षेत्र के अन्तर्गत 18 मीटर एवं 18 मीटर से अधिक चौड़े मार्गो पर मुख्यतः पीलीभीत बाईपास रोड, नैनीताल रोड, शाहजहॉपुर रोड, बदायूॅ रोड, स्टेडियम रोड, कोहाड़ापीर से डमरू चौराहें तक (डेलापीर रोड) (चौकी चौराहे से बड़ा डाकघर तक) चौकी चौराहे से चौपुला चौराहें तक आदि मार्गो पर आवासीय भू-उपयोग के अन्तर्गत बाजार स्ट्रीट भू-उपयोग का प्राविधान किया गया है। इसी प्रकार शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो का महायोजना-2021 में उल्लिखित भू-उपयोग परिवर्तित किया गया है। महायोजना-2031 की प्रति प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड है।मुख्य मार्गो जैसे  बरेली शाहजहॉपुर, पीलीभीत बाईपास मार्ग, रामपुर रोड, स्टेडियम रोड, रामपुर रोड, बदायूॅ रोड, मिनी बाईपास रोड आदि पर निर्मित विभिन्न शोरूम, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, वाहन शोरूम, होटल, बारात घर संचालकों को सूचित किया जाता है कि महायोजना-2031 के अनुरूप अपने-अपने निर्माण का मानचित्र स्वीकृत एवं शमन कराने कराये। बीडीए के नियमों की अनदेखी  की दशा में प्राधिकरण द्वारा उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही की जायेगी, जिसका समस्त उत्तरदायित्व निर्माणकर्ताओं का होगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now