विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता अभियान एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन 

बरेली।  रोहिलखंड विश्वविद्यालय परिसर इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पवन कुमार सिंह द्वारा किया गया ।मुख्य अतिथि डॉक्टर रामबाबू सिंह ,डॉक्टर अनूप रंजन मिश्रा ,डॉक्टर पंकज शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।डॉ रामबाबू सिंह ने कहा कि हमें अपनी पुरातन संस्कृति के अनुसार वृक्षों  की पूजा करना अर्थात उनकी सुरक्षा ,देखभाल हमारा दायित्व होना चाहिए ।केवल कार्यक्रम मनाना ही हमारा लक्ष्य नहीं होना चाहिए ।हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखें ,स्वस्थ रखें ।डॉ अनूप रंजन मिश्रा ने असमय होने वाले जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, ग्लेशियर पिघलने जैसी विकट समस्याओं का जिक्र किया ।
और जल संरक्षण स्वच्छता आदि का ध्यान रखना हमारा व्यक्तिगत दायित्व है ऐसा उन्होंने पालन करने का आग्रह किया। डॉ पंकज शर्मा ने पर्यावरण रक्षा पर ध्यान देने के लिए संदेश दिया उन्होंने बताया कि घर -बाहर ,जल, पेड़ पौधे ,पक्षियों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है ।छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति हम कर सकते हैं ।अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ पवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रकृति(पर्यावरण) की रक्षा करना हमारा पुनीत कर्तव्य एवं धर्म है। यदि पर्यावरण सुरक्षित होगा तो मानव जीवन स्वस्थ एवं खुशहाल होगा।हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में स्वयंसेवकों द्वारा पौधा रोपण किया गया।  पौधों की सिंचाई की गई तथा स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया ।लू  के प्रकोप से बचने के लिए तथा पक्षियों आदि को पानी प्रदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया ।कार्यक्रम में रजत गौतम, सत्यम शर्मा ,अभिषेक ,शशांक , कामिनी प्रतिमा आदि स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now