दबंगों के भय से गांव छोड़ने को मजबूर आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं रही,सीओ मीरगंज से शिकायत 

मीरगंज। शोहदे के डर से एक बेटी पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो गई है। शोहदे के डर से उसने पहले स्कूल जाना छोड़ा बाद अब वह अपने ही घर में कैद होकर रह गई। इज्जत के खातिर पहले घर वाले चुप रहे लेकिन शोहदे ने घर के आसपास मंडराना नहीं छोड़ा तो मां ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर दी। लगभग दस दिन पूर्व एसएसपी बरेली के आदेश पर मुकदमा लिखने के बाबजूद इन्साफ न मिलने पर स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव का परिवार गांव छोड़ने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवार ने सीओ मीरगंज को प्रार्थना पत्र देकर आपबीती सुनाई और कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो विवश होकर उन्हें कहीं और जाना पड़ेगा।
मामला थाना क्षेत्र के गांव नंदगाव से जुड़ा हैं। यहाँ के रहने वाले देवदत्त पुत्र श्याम लाल ने सोमवार को सीओ को एक शिकायती पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने कहा कि एसएसपी के आदेशानुसार थाना में गांव के ही सुरेश मौर्य, टिंकू व लालता प्रसाद के विरुद्ध मीरगंज पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया। लेकिन उन्हें अब तक नहीं पकड़ा है। उक्त आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और राजीनामा के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। साथ ही धमकियां भी दे रहे हैं, जिससे वे अपना गांव छोड़ने को मजबूर हैं। दबंगों के भय के चलते खेत पर खड़ी फसल काटने नहीं जा पा रहे। देवदत्त का कहना है कि आरोपियों का राजनीतिक रूप से सत्तारूढ़ दल के प्रभावी नेताओं से संबंध हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now