बरेलीवासी अपनी घर की छतों पर चिड़ियों के लिए रख रहे दाना -पानी 

बरेली। एक गूंज संस्था की पहल चिड़िया दाना पानी अभियान से बच्चे, पुरुष और महिलाएं जुड़ रही है और लगातार छत पर गर्मी के मौसम में चिड़िया के लिए दाना पानी रख रहे हैं। एक गूंज संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर के दिशा निर्देशन में अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है उन्होंने कहा उन्हें खुशी है की जीव जंतुओं की रक्षा करने में और उन्हें दाना पानी रखने के लिए जागरूक किया। इस अभियान में बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी खुशी-खुशी छत पर जाकर दाना पानी रख रहे हैं। संस्था द्वारा यह अभियान गर्मी के मौसम में जीव जंतुओं की रक्षा हो सके और उन्हें इस भयंकर गर्मी में दाना पानी मिल सके इसी उद्देश्य संस्था निरंतर कार्य कर रही है। इस अभियान में प्रमुख रूप से रश्मि जोशी, श्वेता सिंह, मोहिनी वर्मा, युवराज, ईशा कालरा, नीतू सिंह, प्रवीण सिंह, पारस सिंह छत पर चिड़ियों के लिए दाना पानी रख रहे हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now