बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

आंवला (बरेली) ।  क्षेत्र के गांव दिगोई में गन्ने के खेत में लगे तार में करंट छोड़ा हुआ था जिसकी चपेट में आने से 33 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।ग्राम दिगोई निवासी विक्रम पुत्र रामप्रसाद 33 वर्ष रात्रि में अपने खेत में लगी मक्का में पानी लगाकर आया था। वह सोमवार की सुबह अपने दूसरे खेत में शिवाला देखने गया था। मृतक के चाचा ओमपाल ने बताया वहीं पास में दूसरे के खेत जोकि गन्ना का है जिसमे तार लगा हुआ था और तारों में करंट लगा हुआ था। उसे इस बात का पता नहीं था। वह जैसे ही अपने खेत में गया तभी बिजली के करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के चाचा ओमपाल और पत्नी पुनीता ने बताया मृतक के छह बच्चे हैं जिसमें एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। अभी किसी की भी शादी नहीं हुई है। वह खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now