साबुन फैक्टरी में पोल पर वैल्डिंग करते समय गिरा मजदूर , मौत

भोजीपुरा। औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन साबुन फैक्टरी के अंदर पोल पर वैल्डिंग करते एक मजदूर छह दिन पूर्व गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।आज रविवार प्रातः आठ बजे मजदूर की मेडिकल कालेज में मौत गई।परिजन पोस्टमार्टम न कराने पर तो पुलिस पोस्टमार्टम कराने पर अड़ गई।परिजन और पुलिस की खींचतान में शाम सवा छह बजे शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी अख्तर का पुत्र राजा भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साबुन फैक्टरी में मजदूरी करता था परिजनों ने बताया कि 28 मई को राजा फैक्टरी के अंदर पोल पर वैल्डिंग करते समय गिरा गया था।

 

 

 

जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजनों ने गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। काफी प्रयास करने के बाद भी राजा को नहीं बचाया जा सका।आज रविवार को घायल राजा की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक के परिजनों व फैक्टरी मालिक के बीच सुलह समझौता हो गया। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मेडिकल कालेज की मोर्चरी पर पुलिस और परिजनों में कई घंटे तक जद्दोजहद चली। आखिर में शाम सवा छह बजे शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि नियमानुसार दुर्घटना में मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया जाना जरूरी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now