भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए कई जगह लगवाये प्याऊ

बरेली। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और कायस्थ चेतना मंच ने रविवार को नगर में कई जगह प्याऊ लगवाए। जिसमें एक प्याऊ कोहाड़ापीर पुराने बस अड्डे के पास दूसरा नैनीताल रोड पर कुमार मोटर्स के पास तीसरा धर्मकांटा चौराहे पर मेकनियर रोड पर लगवाया। प्याऊ का उदघाटन करते हुए डॉ. पवन सक्सेना, सी ए राजेन विधार्थी, अखिलेश सक्सेना तथा अविनाश सक्सेना ने कहा कि जनसेवा ईश्वरीय सेवा है इससे आत्म संतुष्टि मिलती है।

 

 

 

मुकेश सक्सेना ने कहा कि इससे भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत मिलेगी। इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, सुनील सक्सेना, प्रकाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अशोक सक्सेना, अमित सक्सेना, शशि सक्सेना, रितु सक्सेना,अरुणा सिन्हा, विकास सक्सेना, राजीव सक्सेना, राजीव अस्थाना, महेंद्र गुप्ता, अनीता मुकेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now