गंदगी से पटी नालियां, ग्रामीण परेशान

मीरगंज।सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी गांव की साफ-सफाई में कोई अपेक्षित बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि जल जनित संक्रामक बीमारियां दिन व दिन पांव पसार रहीं हैं, जिससे लोग भी शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद भी गांव में तैनात सफाई कर्मचारी सिर्फ घर रहकर सरकार को हर महीने लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं। इन्हें न तो स्थानीय प्रशासन का डर है और न ही सरकार के फरमान का भय। ऐसा ही कुछ हाल मीरगंज तहसील के ग्राम पंचायत म्यूड़ी बुजुर्ग का है। गांव में जल निकासी के लिए बनी नालियां सफाई के अभाव में जाम पड़ी हैं। कूड़े-कचरे से उठ रही दुर्गंध से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। बावजूद इसके सफाई कर्मचारी खोजने पर भी नहीं मिलते। इसके अलावा म्यूड़ी बुजुर्ग में चौराहे पर बनी नालियां भी झाड़-झंखाड़ से पट गई हैं, जिससे पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से आने-जाने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

सड़कों पर जमा बरसात के पानी में मच्छरों ने अपना आशियाना बना लिया है, जिससे मलेरिया, जापानी इंसेफ्लाइटिस, टाईफाइड़ जैसी जानलेवा बीमारियों के फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है।गांव के गुच्छन ने बताया कि सफाई कर्मचारी मीना देवी ने मजदूरी पर एक व्यक्ति को रख रखा है।वह खुद नही आती है।घर रहकर रूपए ले रही है।गांव गंदगी से नालिया पटी पड़ी है।गुच्छन,नाजिम,परवेज,मशहूर,महवूव, मंजूरा,फाजिल,फाजिल,ताहिरा खां,आहिर खां,जर्रारार खां दानिश खां आदि लोगों का कहना है कि कई वर्षों ने मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव नहीं कराया गया, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से फांग कराने एवं सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
ग्राम पंचायत सचिव श्रीपाल गंगवार ने बताया मामला संज्ञान में नही है।अगर शिकायत आती है।तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now