सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरण किट दिलाने की मांग की

  • ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

    भोजीपुरा (बरेली )।उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ” की ब्लाक शाखा भोजीपुरा ने खण्ड विकास अधिकारी भोजीपुरा कमल कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भोजीपुरा शशांक सक्सेना को ज्ञापन सौंपा | संघ के अध्यक्ष हरनारायन राजपूत ने कहा कि वी.आई.पी. ड्यूटी या अन्यत्र स्थान पर ड्यूटी लगाने पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को आदेश के माध्यम से एक दिन पूर्व सूचित किया जाए। संघ की विकास खण्ड शाखा भोजीपुरा के समस्त पदाधिकारियों ने खण्ड विकास अधिकारी भोजीपुरा को सफाई उपकरण किट दिलाने के साथ-साथ अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

  • खण्ड विकास अधिकारी कमल कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शशांक सक्सेना ने जल्द ही सफाई उपकरण किट दिलवाने का संघ को आश्वासन दिया है।ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से  ब्लॉक अध्यक्ष हरनारायन राजपूत,  ब्लॉक महामंत्री महेश वावू वाल्मीकि, ब्लॉक कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य , ब्लॉक संगठन मंत्री अजय कुमार,  ब्लॉक संप्रेक्षक राकेश कुमार, वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवं पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश कुमार मौर्य, धर्मपाल सागर, इंद्रपाल सागर, रोहतास कुमार, महिला प्रकोष्ठ संतोषी देवी आदि कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now