बढ़ती गर्मी में पानी की किल्लत

बरेली।  स्मार्ट सिटी के मोहल्ला बानखाना स्थित वार्ड 55 के गुड्डडबाग मन्दिर चौक वाली गली में 15 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है।  ज़िम्मेदारो से शिकायत के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। मोहल्ले के रहने वाले इरशाद खान ने बताया कि बानखाना की मस्जिद खुदा बक्श के सामने वाली में पेयजल आपूर्ति सुचारू नही हैं, आज जुमे के रोज़ भी पानी की समस्या बनी हुई है। मोहल्ले की रहने वाली नज़ाक़त बी,रुखसार खान,अफ़रोज़ा बेगम,रानी आदि ने कहा कि दिनभर गर्मी से परेशान है और उस पर टंकियों  में पानी भी नही आ रहा है। हैंडपम्पो को देर तक चलाने के बाद पानी आता  है.

 

 

 

हैंडपम्पो को भी रीबोर करने की ज़रूरत ताकि क्षेत्र में पानी सही हो।जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी वारसी ने नगर निगम प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बरेली में गर्मी का पारा 43 डिग्री पार कर रहा है बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या को सुचारू रखा जाये। खराब पढे हैंडपम्पो की दुरुस्त किया जाये, इधर नॉवल्टी चौराहे पर लगा हैंडपम्प भी पिछले 10 माह से खराब हैं हैंडपम्प की रिबोरिंग होना है ताकि राहगीरों को इस भीषण गर्मी राहत मिल सके।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now