पुलिस ने अंतरराज्यीय पशु चोर किये गिरफ्तार बरेली मीट फैक्ट्री का कर्मचारी भी चोरी में लिप्त,

बरेली ; पुलिस ने अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरेली की एक नामचीन मीट फैक्ट्री के कर्मचारी भी पशु चोरी के गिरोह में अहम भूमिका रखता था। जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए एक पौनिया ,एक कारतूस 12 बोर ,पिकअप  टेंपो भी किए बरामद किए गए हैं।थाना फतेहगंज पूर्वी के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी के मुताबिक पुलिस टीम ने उचसिया रोड से मुरारी कोल्ड स्टोर को जाने वाली चकरोड तिराहे पर अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। जिसमे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी थाना बारादरी के गौटिया चाँद मस्जिद निवासी आदिल पुत्र यासीन दूसरा आरोपी थाना बारादरी के चकमहमूद पुराना शहर निवासी इमरान पुत्र जलालुद्दीन तीसरा आरोपी थाना इज्जतनगर के अहलादपुर निवासी आकाश पुत्र माखन लाल को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

तीन आरोपी अभी भी फरार है। पकड़े गए आरोपी नफीस ने पुलिस को बताया कि वह  मारिया मीट फैक्टी में काम करता है उसकी जुनैद आदिल इमरान से पुरानी जान पहचान थी उसी आधार पर ये लोग पशु चोरी करके लाते थे और यहां लाकर बेचते। नफीस ने बताया वो उन पशुओ को पहले कटवा देता था ताकि पुलिस और चोरी हुए पशुओ के मालिक जब तक वहा पहुंचे पशुओ का नामो- निशान न मिल सके। नफीस ने बताया कि आदिल चोरी की लोकेशन देता था जिससे आकाश टैम्पो में चोरी हुए पशुओ को लाने का काम करता था।  ज़्यादतर इमरान जुनैद लाडला यह  लोग शाही, मीरगंज, बेहडी, बिलसण्डा और बीसलपुर, पीलीभीत व जनपद शाजहांपुर ,बदायू से पशुओ को चोरी कर बरेली कभी टैंपो तो कभी मैजिक से यहां लाते और नफीस की मदद से मरिया मीट फैक्टी में पशुओ को लाकर कटवा दिया करते थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now