द टास्क स्टडी एब्रॉड सेंटर का हुआ उदघाटन

बरेली। शहर के बच्चों का विदेश में पढ़ने का सपना अब आसान होगा।आज बीसलपुर रोड स्थित, डी एस प्लाजा में द टास्क स्टडी एब्रॉड का उदघाटन  महापौर श्री उमेश गौतम द्वारा किया गया। जहां बच्चों को विदेश जाने के लिए आईलेट्स जैसे एग्जाम जो विदेश जाने के लिए जरूरी होते है, और उनको  कैसे क्वालीफाई करने से लेकर यूनिवर्सिटी का चयन तथा वीजा फाइलिंग जैसी सारी सुविधा मुहिया कराई जाएगी। महापौर उमेश गौतम ने कहा कि जब बच्चे विदेश पढ़ने जाते है तो उनके व्यक्तिगत विकास के साथ साथ बच्चे नई संस्कृतियों के सम्पर्क में आते हैं।

 

 

 

द टास्क स्टडी एब्रॉड की डायरेक्टर बिंदु चौहान ने बताया कि सेंटर का मिशन सभी पृष्ठभूमि के छात्रों को विदेश में अध्ययन के लिए एक सुलभ वातावरण प्रदान करना है। डायरेक्टर संजीव त्यागी ने कहा कि हम अपनी सेवाओं तथा गहरे अनुभव के साथ बच्चो को उनकी वैश्विक शैक्षिक यात्रा शुरू कराने के लिए बहुत उत्साहित हैं एवं हम बच्चों को आमंत्रित करते हैं कि वो हमारे यहां आकर विश्व में मौजूद पढ़ाई के अवसरों के बारे में जानकारी लें। द टास्क स्टडी एब्रॉड के फाउंडर धर्मेंद्र कुमार ने महापौर  उमेश गौतम का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर द टास्क स्टडी एब्रॉड के फाउंडर धर्मेंद्र कुमार, डायरेक्टर संजीव त्यागी, मृगेंद्र सिंह, सुरेंद्र त्यागी, अरविंद शर्मा, आशीष जौहरी, नवीन त्यागी, श्रीमती सुमन रानी, यथार्थ सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now