जंक्शन के एमसीओ के कार्यालय की छत पर लगी आग , मचा हड़कंप 

बरेली : एमसीओ आर्मी ऑफिस कार्यालय की छत पर अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना होते ही लोगों में हड़कंप मच गया।  इसके बाद घटना की जानकारी दमकल को दी गई।  दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। शुरूआती दौर में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया गया  है।जानकारी के मुताबिक बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने एमसीओ आर्मी ऑफिस की छत से अचानक धुए का ग़ुबार उठने लगा। जिसके बाद उसने आग का रूप ले लिया। इस बीच धमाके और लगी आग को देखकर मौके से गुजर रहे स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इस बीच प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों की भगदड़ मच गई। लोग अपने मोबाइल फोन में वीडियो कैद करने लगे। बताया जा रहा है कि एमसीओं की छत पर एक का आउटडोर यूनिट रखा हुआ था जिसकी वजह से आग लगी। मौके पर मौजूद स्थानीय कर्मचारियों नें फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कर्मचारी एमसीओं की छत पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। वही फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल रेल अधिकारी और एमसीओं के अफसर आग लगने के कारणों की जांच में जुटे है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now