140 साल की महिला की मौत पर परिजनों ने गाजे बाजे के साथ दी अंतिम विदाई 

शीशगढ़।क्षेत्र की सबसे बुजुर्ग 140 वर्ष की  वृद्ध महिला की  गुरुवार को मौत हो गईं।महिला की मौत होने पर उनके परिजनों ने गाजे बाजे के साथ उनको अन्तिम विदाई  दी।मृतका मोहन देई पत्नी स्वर्गीय मिढ़ई लाल प्रजापति उम्र लगभग 140 वर्ष मानपुर की निवासी हैं।मृतका के दामाद राजकुमार निवासी ग्राम खड़उआ थाना सी वी गंज ने बताया  कि मृतका उनकी ददिया सास थी।जिनकी आज चलते फिरते स्वाभाविक मौत हो गईं।मृतका अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं।उनके सबसे बड़े बेटे दीपचंद 60 वर्ष और छोटे बेटे नेतराम 55 वर्ष की वर्षों पहले मौत हो चुकी हैं।वह अपने पीछे 9 नाती और 6 पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं।उनकी मौत पर परिजनों ने हंसी हंसी उनको गाजे बाजे के साथ अंतिम विदाई दी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now