आंधी  तूफ़ान से  हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से  बिजली  लाइन क्षतिग्रस्त 

शीशगढ़।  गुरुवार सुबह  लगभग 5 बजे अचानक आई आंधी से शीशगढ़ क्षेत्र की बिजली  गुल हो गईं।आंधी से ढकिया डैम के पास से गुजरने वाली हाई टेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं है। सीमेंट के खंभे टूट गए हैं ।लाइन दुरुस्त करने को बिजली विभाग की टीम लगी हुई है। पिछले 6 घंटे से बिना बिजली के भीषण गर्मी मे लोग परेशान थे ।वहीं विधुत विभाग का कहना है कि लाइन दुरुस्त करने को टीम लगी हुई है।अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कि लाइन ठीक होने में कितना समय लगेगा।

आंधी ने उड़ाया बिजली का फ्यूज
ग्रामीणो का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी में बिजली  कटौती और लो वोल्टेज से लोग पहले से ही विजली की किल्ल्त झेल रहे थे।अब रही सही कसर आंधी ने विजली का फ्यूज उड़ाकर पूरी कर दी। भीषण गर्मी में बिजली  से चलने वाले उपकरण शो पीस बनकर रहे गए हैं।सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में लैपटाप कंप्यूटर भी बिजली न होने के कारण बन्द पड़े हुए हैं। ग्रामीणो ने बताया  कि बुधवार रात 11 बजे विजली जाने के बाद 4 बजे आई उसके बाद 5 बजे आंधी आने के बाद बत्ती गुल हो गईं।लोग मोबाइल चार्ज करने तक को परेशान हैं।जे ई ग्रीस कुमार ने बताया कि आंधी में ढकिया डैम के पास हाई टेंशन लाइन पर पेंड़ गिरने से पूरी लाइन डैमेज हो गईं है।टीम लगी हुई है मरम्मत कार्य चल रहा है।जल्द ही विजली सुचारु रूप से चालू होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now