घरों की छत पर चिड़ियों के लिए दाना पानी  के लिए एक गूंज संस्था ने चलाया अभियान

बरेली।  जबरदस्त गर्मी के चलते  जीव जंतु के जीवन पर आये संकट के मद्देनजर घरों की छतों पर दाना -पानी रखने की एक  मुहिम एक गूंज संस्था ने  शुरू की  है। संस्था  के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने एक गूंज संस्था के सभी सदस्यों से अपील की है अपने-अपने घरों पर चिड़ियों के लिए दाना पानी अवश्य रखें और आसपास के लोगों को जागरुक कर उनसे भी अपील कर उनकी छत पर भी चिड़ियों के लिए दाना पानी रखें जिससे इस गर्मी के कारण उनकी जान ना जाए।  उन्होंने यह भी कहा है कि हम सब का फर्ज है इस अभियान में पूर्ण रूप से भागीदारी कर जीव जंतुओं की रक्षा करें इस अभियान में एक गूंज संस्था का प्रत्येक सदस्य भागीदारी करेगा और जीव जंतुओं की रक्षा करेगा इस अभियान में आज प्रमुख रूप से बंटी ठाकुर, संजीव अवस्थी, अलका गोस्वामी, अदिति सिंह, पारखी अवस्थी ने घर की छत पर चिड़ियों के लिए दाना पानी रखा।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now