डीएम ने मतगणना कार्मिकों को गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के  दिए आवश्यक निर्देश,

जिला निर्वाचन अधिकारी ने  मतगणना कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण

बरेली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने मंगलवार को  राजकीय इंटर कॉलेज में मतगणना कार्मिकों को दिये जा रहे प्रथम प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्मिकों को गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा किसी भी प्रकार के संशय को दूर करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण परिसर में उपस्थित समस्त मतगणना कार्मिकों को निर्देश दिये गये कि जो भी आप लोगो को यहां पर सिखाया जा रहा है, उसे उचित प्रकार से सीख लें तथा जो भी शंका हो उसे मास्टर ट्रेनरों से पूछकर दूर कर लें। समस्त मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिये गये कि जो भी व्यक्ति प्रथम बार काउन्टिंग करा रहे हैं उन पर विशेष ध्यान देकर प्रशिक्षण दिया जाये यदि मतगणना कार्मिकों का कॉन्सेप्ट क्लीयर होगा तो मतगणना में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आयेगी।
निरीक्षण के दौरान समस्त मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिये गये कि बीच-बीच में मतगणना कार्मिकों से प्रश्न भी करते रहें जो प्रश्नों के जवाब न दे पाये उसे अगले दिन दोबारा से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु बुलाया जाये।जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के समय निर्देश दिये गये कि मतगणना कार्य को सम्पन्न कराने में मतगणना कार्मिकों व अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और सभी का क्या-क्या दायित्व है उसका प्रशिक्षण अच्छे ढंग से सीख लें और अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मतगणना को निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न करायें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाये।निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी निर्वाचन कार्मिक व प्रशिक्षण जग प्रवेश सहित समस्त सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now